कोरोना-काल में (बर्ड फ्लू) का खौफ। सरकार ने जारी की ये गाइडलाइन्स।

www.aushadhiauryog.com


नई दिल्ली : दोस्तों भारत सहित संपूर्ण विश्व में कोरोना वायरस का कहर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था कि एक और बड़ी परेशानी ने दबे पांव दस्तक दे दी है।


जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं बर्ड फ्लू की। भारत के लगभग 10 राज्य बर्ड फ्लू की बड़ी मार झेल रहे हैं। इनमें केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश मुख्य हैं।


बात अगर महाराष्ट्र की कही जाए तो यहां के 2 गांव परभनी और बीड जिलों में बर्ड फ्लू के पॉजिटिव केस पाए गए। इन गांव में लगभग दो हजार मुर्गियों पर जांच की गई।


वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में 8 जनवरी से इस इन्फ्लूएंजा के कारण 3949 मुर्गियां मृत पाई गई। डब्ल्यूएचओ के अनुसार वर्ष 2003 से 2015 के बीच विश्व भर में कुल 440 व्यक्तियों की मौतें हुईं थीं।


आइए जानते हैं बर्ड फ्लू आखिर है क्या ? 


बर्ड फ्लू को एवियन इनफ्लुएंजा के नाम से भी जाना जाता है। मुर्गियों में यह इन्फ्लूएंजा एक वायरस के कारण पैदा होता है। यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रीवेंशन एंड कंट्रोल की माने तो H5N8, H5N5, H5N1 आदि वायरस मुख्य रूप से बर्ड फ्लू के लिए जिम्मेदार होते हैं।


बर्ड फ्लू की बीमारी ठीक उसी प्रकार होती है जैसे स्वाइन फ्लू, डॉग फ़लू, ह्यूमन फ्लू, हॉर्स फ्लू आदि। यह एक संक्रामक बीमारी होती है और तेजी से फैलती है। मुर्गियों के अलावा बर्ड फ्लू किसी भी अन्य पक्षी में पाया जा सकता है जैसे बत्तख, कौवा, कबूतर आदि में।


बर्ड फ्लू के लक्षण :

  • खासी
  • बुखार
  • गले में खराश
  • मांसपेशियों  में दर्द
  • सिर दर्द
  • सांस लेने में तकलीफ आदि।

बर्ड फ्लू से बचने के उपाय :

  1. मुर्गियों के मास के भक्षण पर तत्काल रोक लगा देनी चाहिए।
  2. अगर पोल्ट्री फार्म है तो मुर्गियों को वैक्सीन लगवानी चाहिए।
  3. पोल्ट्री फार्म में साफ-सफाई का विशेष प्रबंध करना चाहिए।
  4. किसी अनजान व्यक्ति से पोल्ट्री उत्पाद नहीं खरीदना चाहिए।
  5. संक्रमित पक्षियों को छूने से बचना चाहिए।
  6. कच्चे पोल्ट्री फार्म उत्पादों का प्रयोग नहीं करना चाहिए ।
  7. अन्य पोल्ट्री उत्पाद जैसे अंडा या अंडे से बनी हुई अन्य वस्तुएं जैसे केक, बिस्किट आदि खाना बंद कर देना चाहिए।
  8. समय-समय पर मुर्गियों की देखभाल करनी चाहिए व कोई मुर्गी बीमार दिखाई देने पर उसे तुरंत पृथक करके स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित करना चाहिए।

भारत सरकार द्वारा बर्ड फ्लू से निपटने के लिए उठाए गए कदम :


भारत सरकार दे बर्ड फ्लू से निपटने के लिए विभिन्न प्रभावित स्थानों पर पोल्ट्री उत्पादों के खरीदने व बेचने पर बैन लगाए हैं। साथ ही साथ प्रभावित उत्पादों व मृत पक्षियों/मुर्गियों आदि को उचित प्रकार से प्रबंधित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा जगह जगह पर पोल्ट्री फार्म आदि से जांच सैंपल लिए जा रहे हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गयी समस्त जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है , हम किसी भी तथ्य के पूर्णतः सत्य या मिथ्या होने का दावा नहीं करते दी गयी जानकारी का स्त्रोत विभिन्न पुस्तकें, इन्टरनेट व कुछ व्यक्तियों के अनुभव हैं, दर्शक कृपया स्व-विवेक से काम लें , किसी भी नुकसान के लिए हमारी कोई जिम्मेवारी नहीं होगी, धन्यवाद


Tags:bird flu,bird flue,bird flu in india,bird flu news,bird flue news,bird flue outbreak,bird flue outbreak in 2021,bird flue outbreak in india,bird flue alert in four states,what is bird flue avian influenza,bird flu virus,bird flu symptoms,bird flue outbreak in himachal mp rajasthan kerala,bird flu india,bird flu alert,bird flu delhi,bird flu haryana,bird flu in delhi,bird flu himachal,bird flu news today,bird flu in rajasthan,bird flu virus in india,bird flu effects,bird flu outbreak in india 





Ashok Kumar

हैलो दोस्तों, मेरा नाम अशोक कुमार है। मैं www.aushadhiauryog.com का फाउंडर हूं। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ जिले से हूं। मैंने अपनी स्कूली शिक्षा आपने होम टाउन से ग्रहण की और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद ब्लॉगिंग में करियर की शुरुआत सन 2015 से की है। साथ ही साथ मैं यूट्यूब पर भी विडियोज बनाता हूं। मुझे आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का ज्ञान आप सभी के साथ शेयर करना बहुत पसंद है। कृपया आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा बनें और औषधि और योग की धरोहर को आगे बढ़ाने में हमारा सहयोग करें। धन्यवाद।

Post a Comment

Thank You.

Previous Post Next Post