पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के घरेलू उपाय- how to boost testosterone level


www.aushadhiauryog.com


क्या है टेस्टोस्टेरोन :

दोस्तों टेस्टोस्टरॉन एक स्टेरॉयड हार्मोन है जिसका निर्माण पुरुषों के वृषण में होता है। अधिवृक्क ग्रंथियों में भी कुछ मात्रा में यह हार्मोन पाया जाता है।दोस्तों यह हार्मोन महिलाओं के शरीर में भी पाया जाता है किंतु बहुत ही थोड़ी मात्रा में। महिलाओं में मुख्यता एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन नामक सेक्स हार्मोन पाए जाते हैं।

टेस्टोस्टरॉन का कार्य :

दोस्तों, मुख्य रूप से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन मानव विकास हार्मोन (HGH) के निर्माण में सहायता करता है इसलिए यह शरीर की हर कोशिका  जैसे हड्डियों , मांसपेशियों को बनाए रखने में सहायता करता है। लेकिन टेस्टोस्टेरोन का सबसे बड़ा कार्य पुरुषों में कामेच्छा (Sexual Desire) को पैदा करना है। यह हार्मोन सेक्स ड्राइव को प्रभावित करता है और नींद को विनियमित करने और संज्ञानात्मक कठिनाइयों को रोकने में मदद करता है। इस हार्मोन का निर्माण युवावस्था प्रारंभ होते ही शुरू हो जाता है किंतु 45 वर्ष की उम्र के बाद धीरे धीरे यह कम होने लगता है।

testosterone booster
             

टेस्टोस्टरॉन  क्यों है जरूरी ?

दोस्तों, टेस्टोस्टेरोन महिलाओं की ओर आकर्षित होने और सेक्स की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक होता है। इसके साथ साथ यह हार्मोन पुरुषों में कंपटीशन की भावना, चीजों को समझने और याद रखने की क्षमता और उन्हें सेक्स से पहले उत्तेजित करने की क्षमता का भी विकास करता है।
टेस्टोस्टरॉन हार्मोन पुरुषों में अल्जाइमर रोग होने की संभावना को कम करता है। टेस्टोस्टरॉन का उच्च स्तर हृदय रोगों से दूर रखता है और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। यह हार्मोन मसल्स को बढ़ाता है और शारीरिक चर्बी को घटाता है।

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के घरेलू उपाय :

  1. टेस्टोस्टरॉन को बढ़ाने के लिए शरीर में विटामिन D के स्तर को बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए सुबह शाम Sun bath लेना चाहिए।
  2.  टेस्टोस्टरॉन का स्तर उत्तम बनाए रखने के लिए आप नारियल का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कच्चे नारियल की मलाई, नारियल का दूध या ताजे कटे हुए नारियल के कुछ बड़े चमचे आपको सेवन करने चाहिए।
  3.  टेस्टोस्टरॉन का लेवल बढ़ाने के लिए कद्दू के बीज किसी चमत्कारी औषधि से कम नहीं है। कद्दू एक सुपर फूड है जो beta-carotene और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरा होता है। कद्दू के बीजों में जिंक का लेवल हाई होता है जो सीधे सेक्स हार्मोन निर्माण में सहायक है।
  4.  जी हां दोस्तों टेस्टोस्टरॉन का लेवल  शारीरिक व्यायाम करके भी बढ़ाया जाता है। एक रिसर्च में पाया गया कि जो व्यक्ति प्रतिदिन शारीरिक कसरत करते हैं उनके शरीर में टेस्टोस्टरॉन का स्तर उच्च होता है।
  5.  तुलसी के बीजों को चियां भी कहा जाता है। तुलसी के बीजों का सेवन शरीर में चमत्कारी रूप से टेस्टोस्टेरोन का अस्तर बढ़ाने में सहायक होता है।


  testostrone level kaise badhaye

सावधानियां :

  • अधिक धूम्रपानमदिरापान करने से टेस्टोस्टरॉन का स्तर निम्न हो जाता है।
  • देर रात तक ज्यादा जागने से भी टेस्टोस्टरॉन का स्तर निम्न हो जाता है।
  • टेस्टोस्टरॉन के निर्माण से अधिक निकास से अर्थात अधिक सेक्स करने से भी इसका स्तर गिर जाता है।
  •  लगातार चिंता अवसाद की समस्या बने रहने से भी टेस्टोस्टरॉन का स्तर निरंतर गिरता जाता है।
  •  अधिक योग साधना ध्यान आदि करने से भी टेस्टोस्टरॉन निर्माण की प्रक्रिया मंद पड़ जाती है।

Disclaimer: इस लेख में दी गयी समस्त जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है , हम किसी भी तथ्य के पूर्णतः सत्य या मिथ्या होने का दावा नहीं करते। दी गयी जानकारी का स्त्रोत विभिन्न पुस्तकें, स्वास्थ्य-सलाहकार व कुछ व्यक्तियों के अनुभव हैं, पाठक कृपया स्व-विवेक से काम लें , किसी भी नुकसान के प्रति हमारी किसी भी प्रकार से कोई जिम्मेवारी नहीं होगी, धन्यवाद।


Tags : testostrone kaise badhaye, testostrone level kaise check kare, testostrone booster, how to increase testostrone, testostrone injection, testostrone rich foods, super foods enriched with testostrone.

Ashok Kumar

हैलो दोस्तों, मेरा नाम अशोक कुमार है। मैं www.aushadhiauryog.com का फाउंडर हूं। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ जिले से हूं। मैंने अपनी स्कूली शिक्षा आपने होम टाउन से ग्रहण की और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद ब्लॉगिंग में करियर की शुरुआत सन 2015 से की है। साथ ही साथ मैं यूट्यूब पर भी विडियोज बनाता हूं। मुझे आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का ज्ञान आप सभी के साथ शेयर करना बहुत पसंद है। कृपया आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा बनें और औषधि और योग की धरोहर को आगे बढ़ाने में हमारा सहयोग करें। धन्यवाद।

Post a Comment

Thank You.

Previous Post Next Post